अध्याय-2 प्रकृति की देन: शरीर संतुलन हेतु फल और सब्जियाँ
Synopsis
ककड़ी (तुर)-
यह ठंडा होता है, फलों का फल और सब्जियों की सब्जी है।
प्रमुख गुण- यह प्यास बुझाता है। गर्मी दूर करता है। पेशाब और खून में जलन पैदा करता है। इसकी सब्जी भी गर्मी दूर करती है। यह थोड़ा धीरे पचता है और पेट में गैस पैदा करता है। इसे काली मिर्च और नमक के साथ खाने से इसके हानिकारक प्रभाव दूर हो जाते हैं। ककड़ी खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए। इससे हैजा का कोई खतरा नहीं होता।
पोषण मूल्य (प्रति 100 ग्राम लगभग)
पोषक तत्व
मात्रा
जल
95%
कैलोरी
15 kcal
कार्बोहाइड्रेट
3–4 ग्राम
फाइबर
0.5–1 ग्राम
पोटेशियम
140 mg
विटामिन C
3–5 mg
शरीर के लिए उपयोग- गर्मी से राहत, जलन में सहायक, प्यास शांत करना, हल्का शीतल प्रभाव।
