श्री सत्यानारयण जी की आरती
Synopsis
ॐ जय लक्ष्मी रमणा स्वामी जय लक्ष्मी रमणा ।
सत्यनारायण स्वामी, जन पातक हरणा ।
ॐ जय लक्ष्मी रमणा स्वामी....
रत्नजडित सिंहासन, अद्भुत छवि राजें ।
नारद करत निरतंर घंटा ध्वनी बाजें ॥
ॐ जय लक्ष्मी रमणा स्वामी....
प्रकट भयें कलिकारण, द्विज को दर्श दियो ।
बूढों ब्राम्हण बनके, कंचन महल कियों ॥
ॐ जय लक्ष्मी रमणा स्वामी.....
दुर्बल भील कठारो, जिन पर कृपा करी ।
च्रंदचूड एक राजा तिनकी विपत्ति हरी ॥
ॐ जय लक्ष्मी रमणा स्वामी.....
वैश्य मनोरथ पायों, श्रद्धा तज दिन्ही ।
सो फल भोग्यों प्रभूजी, फेर स्तुति किन्ही ॥
ॐ जय लक्ष्मीरमणा स्वामी.....
भाव भक्ति के कारन .छिन छिन रुप धरयो ।
श्रद्धा धारण किन्ही, तिनके काज सरयो ॥
ॐ जय लक्ष्मी रमणा स्वामी.....
ग्वाल बाल संग राजा, वन में भक्ति करि ।
मनवांचित फल दिन्हो, दीनदयाल हरि ॥
ॐ जय लक्ष्मीरमणा स्वामी.....
चढत प्रसाद सवायों, दली फल मेवा ।
धूप दीप तुलसी से राजी सत्य देवा ॥
ॐ जय लक्ष्मीरमणा स्वामी.....
सत्यनारायण जी की आरती जो कोई नर गावे ।
ऋद्धि सिद्धी सुख संपत्ति सहज रुप पावे ॥
ॐ जय लक्ष्मीरमणा स्वामी.....
ॐ जय लक्ष्मीरमणा स्वामी जय लक्ष्मीरमणा।
सत्यनारायण स्वामी, जन पातक हरणा ॥
